जिन लोगों को बिना किसी बाधा के हाई स्पीड डेटा एक्सेस चाहिए, उनके लिए जियो लंबी अवधि का नॉन-एफयूपी प्लान्स पेश करता है। 999 की योजना में 3 महीने के लिए 60 जीबी का हाई स्पीड डेटा मिलेगा, वहीं 6 महीने के प्लान 1999 रुपए में 125 जीबी की बाधारहित हाई स्पीड डेटा प्रदान करेगा। सब्सक्राइबर वार्षिक प्लान के लिए 4999 रुपए का विकल्प भी चुन सकते हैं जो 350 जीबी हाई स्पीड डेटा प्लान अवधि के लिए प्रदान करता है। छोटे मूल्य रिचार्ज के लिए, जियो ने बेहद-सस्ते दैनिक और साप्ताहिक पैक पेश किए हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत, एक उपयोगकर्ता 19 रुपए में 1 दिन और 52 रुपए में 1 सप्ताह और 98 रुपए में दो सप्ताह के लिए फ्री वॉयस, एसएमएस, असीमित डेटा (0.15 जीबी दैनिक) प्राप्त कर सकता है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


