वहीं, 149 रुपये की योजना के तहत अब प्रत्येक बिलिंग साइकल में 2 जीबी की जगह पर 4 जीबी डेटा मिलेगी। साथ ही मुफ्त वॉयस कॉलिंग और जियो एप्स का एक्सेस भी मिलेगा। ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए जियो 509 रुपये की योजना लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी डेटा रोजाना 49 दिनों के लिए मिलेगा। साथ ही अन्य सेवाओं का असीमित एक्सेस मिलेगा।


















