अपने खत में रिजवी ने लिखा है कि ऐसा करने से दिल्ली में दफनाने की समस्या का हल हो सकता है. इससे पहले आल इंडिया राबता-ए-मस्जिद और मदारिस-ए-इस्लामिया ने शिया बोर्ड को इस समस्या के बारे में बताया था. इन संगठनों ने 15 अक्टूबर को शिया वक्फ बोर्ड को लिखे खत में कहा था कि पुराने कब्रिस्तानों में अब जगह नहीं बची है और वहां नई बिल्डिंग बनाने की भी जगह नहीं है. ऐसे में कब्रिस्तान के लिए दिल्ली के आस-पास जमीन मुहैया कराने की गुजारिश इन संगठनों ने की थी. उसके बाद शिया बोर्ड ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है.
READ MORE



















