विदेशों में जमा काले धन पर मोदी ने कहा कि स्विस बैंक से जो आंकड़े मिले हैं, उसके मुताबिक बीते साल वहां पर भारतीयों के पुराने जमा में 45 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 2013 में उन खातों में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दो साल बाद स्विस बैंक से रियल टाइम डाटा मिलेगा, तब काला धन जमा करने वालों की मुसीबत और बढ़ेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि वे एक तरफ स्वच्छता अभियान तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था का सफाई अभियान भी चला रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने चाटर्ड अकाउंटेंट्स से कहा कि वे बही को सही करने वाले हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है। अगर उन्होंने किसी को बचाया या गलत सलाह दी तो समस्याएं बढ़ेंगी।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













