जीएसटी लागू होने के 24 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब सबकी नजर जीएसटी पर थीं, तब बीते 48 घंटों में गड़बड़ी करने वाली एक लाख कंपनियों को बंद कर दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 3 लाख से ज्यादा कंपनियां संदेह के घेरे में हैं। इनमें से 37,000 दिखावटी कंपनियों की पहचान भी कर ली गई और इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया’ के कार्यक्रम में मोदी ने काले धन के खिलाफ अपनी सरकार की मुहिम के आंकड़े भी दिए और परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि फर्जी कंपनी खत्म कर व काले धन पर शिकंजा कसने से किस राजनीतिक दल को कितना नुकसान हो सकता है। इसका उनको पता है, लेकिन देश के लिए किसी को तो जीना पड़ेगा।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













