आखिरी वार हम करेंगे
रि यॉन्ग हो ने कहा, “यूनाइटेड नेशंस में अपने झगड़ालू और पागलपन भरे बयानों से ट्रम्प ने हमारे खिलाफ जंग की शुरुआत कर दी है, लेकिन आखिरी वार हम करेंगे, शब्दों से नहीं, यूएस को आग के शोले बरसाकर ऐसा करेंगे।
” इससे पहले रि यॉन्ग ने ट्रम्प को दुष्ट प्रेसिडेंट भी कहा था। रि यॉन्ग के कमेंट्स से ट्रम्प और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के बीच जुबानी जंग और तेज हो सकती है।


















