रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास (TASS) से बातचीत करते हुए नॉर्थ कोरिया के फॉरेन मिनिस्टर रि यॉन्ग हो ने कहा, ” हमारा न्यूक्लियर प्रोग्राम इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की गारंटी है और यह चर्चा का विषय नहीं होगा।”
बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने कई मिसाइलों का टेस्ट किया है। 3 सितंबर को उसने छठा न्यूक्लियर टेस्ट भी किया था, जो कि हाइड्रोजन बम था। साउथ कोरिया, अमेरिका और जापान उसकी इस हरकत से बेहद नाराज हैं।
नॉर्थ कोरिया ने इस साल फरवरी से अब तक 15 टेस्ट किए हैं, इस दौरान कुल 22 मिसाइलें दागी हैं, इनमें से 2 जापान के ऊपर से गुजारी हैं। नॉर्थ कोरिया ने खुलेआम कहा है कि वह अपनी मिसाइल क्षमता को अमेरिका पर हमले के लिए बढ़ा रहा है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


