योगी जी ने नीदरलैण्ड्स को प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भागीदार देश (पार्टनर स्टेट) के रूप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश के सम्बन्ध में किए गए कार्यों से अवगत कराया।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव दुग्ध विकास सुधीर एम0 बोबडे, प्रमुख सचिव पर्यावरण रेणुका कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



















