इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने नीदरलैण्ड्स के राजदूत से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में निवेश का एक उपयुक्त वातावरण बन रहा है।
प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, एग्रो प्रोसेसिंग, पर्यटन, डेयरी, इलेक्ट्राॅनिक्स, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, नागरिक उड्डयन एवं अन्य कई क्षेत्रों में असीमित अवसर हैं।



















