मुख्यमंत्री बोले- बारिश पर सरकार की नजर
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में मंगलवार को बारिश को लेकर सरकार के कदमों के संबंध में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई में 11 स्थानों पर जल जमाव की सूचना है और तीन स्थानों पर यातायात परिवर्तित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि वसई विरार इलाके में जल जमाव के कारण पश्चिम रेलवे में रेल यातायात बाधित हो गया है.
सीएम ने बताया कि अभी मुंबई के तटीय इलाके में ज्वार उठ रहा है. जल निकासी के लिए सक्शन पंप पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षा जल निकासी के लिए इसके अतिरिक्त 150 और पम्प लगाये गये हैं.



















