रेलवे ने अजमेर – जम्मूतवी एक्सप्रेस, बांद्रा – देहरादून एक्सप्रेस व हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा के बीच चलने वाली गरीबरथ को भी रद्द किया है.

13 जुलाई तक रहेगी मुश्किल
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मुम्बई में भारी बारिश को देखते हुए 12 जुलाई को फिरोजपुर से मुम्बई सेंट्रल के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस व पुरानी दिल्ली से अलीपुर द्वार के बीच चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है. जबकि 13 जुलाई को देहरादून – बांद्रा एक्सप्रेस रद्द रहेगी. हालात पर नजर रखी जा रही है. रेल यात्रियों की सुरक्षा व रेलगाड़ियों के बेहतर परिचालन को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर आगे कुछ और गाड़ियों को रद्द किया जा सकता है.
दस जुलाई को ये रेलगाड़ियां की गईं रद्द
अलीपुरद्वार – पुरानी दिल्ली (महानंदा एक्सप्रेस)
जम्मू तवी – अजमेर एक्सप्रेस
मुम्बई सेंट्रल – फिरोजपुर (जनता एक्सप्रेस)
मुम्बई सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एसी राजधानी
मुम्बई सेंट्रल – नई दिल्ली (मुम्बई राजधानी)


















