मॉस्को ,27 जनवरी रूस में वैश्विक महामारी कोराना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित एक दिन में सर्वाधिक 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आए है।
रूसी प्रतिक्रिया केन्द्र ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 29 अक्टूबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 18,241 नए मामलों की पुष्टि हुई है। देश में 29 अक्टूबर को 17,717 मामले सामने आये थे और इससे एक दिन पहले 18,283 मामलों की पुष्टि हुई थी।
केन्द्र ने कहा इससे पिछले दिन देश के 85 क्षेत्रों में 17,741 मामलों की पुष्टि हुई थी जिनमे से 1,834 मामले सक्रिय थे, जिसमें कोई नैदानिक लक्षण नहीं दिखा। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 0.47 फीसदी और बढ़ने के साथ इनकी कुल संख्या 37,74,672 तक पहुंच गयी है।
मॉस्को में इसी अवधि में 1837 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले दिन इनकी संख्या 2317 थी। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 1813, मॉस्काे क्षेत्र में 928 नए मामले सामने आए।
देश में कोरोना संक्रमण से 594 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 71,076 हो गया है। कोराना के संक्रमण से 27,922 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद इस संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 32,02,483 हो गयी है।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


