इराक़ में भी नमाज़े जुमा के बाद प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीका और इस्राईल के ख़िलाफ़ नारे लगाए।
यमन, ट्यूनीशिया, अलजीरिया, लीबिया, मिस्र, सीरिया, लेबनान सहित सभी मुस्लिम देशों में अमरीकी राष्ट्रपति के फ़ैसले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए हैं।

यूरोपीय देशों तथा अमरीका में भी ट्रम्प के फ़ैसले के खिलाफ़ लोग सड़कों पर निकले।



















