इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े वाले शहर बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ दुनिया भर में प्रदर्शन हुए हैं। अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के अनेक क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों से इस्राईली सैनिकों की झड़पें हुईं।
तुर्की के सभी शहरों में ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने अमरीका को चेतावनी दी है कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में मुसलमान कभी भी अपने दावे से पीछे नहीं हटेंगे।



















