उन्होंने कहा कि सरेपुले ज़ेहाब क्षेत्र में साठ प्रतिशत से अधिक तबाही हुई है जबकि आसपास के क्षेत्रों में भी काफ़ी जानी व माली नुक़सान हुआ है। उनका कहना था कि अभी तक 328 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की जा चुकी है किन्तु 400 से अधिक लोगों के हताहत होने की सूचना प्राप्त हो रही है।
आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने पश्चिमी ईरान में रविवार की रात आने वाले भूकंप के प्रभावितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश की सेना, स्वयंसेवीबल बसीज और क्रांति के संरक्षक बल सभी मिलकर भूकंप प्रभावितों की सहायता करें।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


