सेफर इंटरनेट दिवस 2018 के मौके पर गूगल इंडिया ने एनसीईआरटी के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के जरिए स्कूलों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पाठ्यक्रम में ‘डिजिटल नागरिकता और सुरक्षा’ का कोर्स अनिवार्य किया जाएगा।
‘डिजिटल नागरिकता और सुरक्षा’ का मुख्य ध्यान इंटरनेट के एक जिम्मेदार उपयोगकर्ता के रूप में बनने पर केंद्रित होगा। यह न सिर्फ ऑनलाइन सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करेगा, बल्कि फैसले लेने का अभ्यास भी कराएगा। इसके अलावा यह दूसरों को सुरक्षित रहने और अन्य लोगों का सम्मान करने में मदद करेगा।



















