
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस समिति ने अमेरिका और उसके घटकों की हां में हां मिलाते हुए दावा किया है कि सीरिया की सरकार ने खान शैखून में रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है।पिछले चार अप्रैल को सीरिया के दक्षिण में स्थित एदलिब के खान शैखून क्षेत्र में होने वाले संदिग्ध रासायनिक हमले में 100 से अधिक व्यक्ति हताहत और लगभग 400 घायल हो गये थे।


















