ट्रेनों के आगमन समय में बढ़ोतरी का फैसला उत्तर रेलवे ने 12 जुलाई से ही लागू कर दिया है. उदाहरण के तौर पर ट्रेन नंबर 14041 दिल्ली-देहरादून दिल्ली-मसूरी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14096 हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13119 सियालदह आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14022 सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14218 प्रयाग चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस के आगमन समय में 45 मिनट की देरी की गई है.
इसी तरह से दूसरी अन्य ट्रेनों के आगमन समय में भी बदलाव किया गया है. ट्रेनों की लेटलतीफी की सबसे ज्यादा समस्या उत्तर रेलवे, दक्षिण रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे में है. लिहाजा उत्तर रेलवे ने तकरीबन 95 ट्रेनों, दक्षिण रेलवे ने 92 और पूर्व मध्य रेलवे ने 90 ट्रेनों का रनिंग टाइम बढ़ाया है.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


