गरुड़ कमांडो भारतीय वायुसेना की विशेष इकाई है, जिसमें 1,000 से ज्यादा कमांडो हैं. गरुड़ कमांडो को नौसेना के मार्कोस और सेना के पैरा कमांडो की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जाता है. जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में मिलिंद और नीलेश सेना के साथ ग्राउंड ट्रेनिंग पर थे तभी आतंकियों से मुठभेड़ में दोनों शहीद हो गए.
कल हुआ था एनकाउंटर दो आतंकियों को किया था ढेर
सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि बांदीपुरा के हाजिन इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं. सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, पैरा कमांडोज और पुलिस की टीम ने आतंकियों की घेराबंदी की तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में सुरक्षा बलों ने छिपे हुए दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. इस एनकाउंटर में सेना के चार जवान जख्मी भी हुए हैं.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


