पुलिस ने दोनों को रात में ही हिरासत में ले लिया। उधर, अधिवक्ता अजय प्रताप की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धारा 153 बी के तहत राष्ट्र के विरुद्ध माहौल बिगाड़ने (अक्षरों या संकेतों के माध्यम से) का मुकदमा दर्ज कर लिया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सनी ने बताया कि उसने समीर विज से खरीदा था। समीर से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि दिल्ली के सदर बाजार की गुब्बारे वाली गली में शर्मा गुब्बारे वाले से खरीदे थे। पुलिस की एक टीम दोनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।


















