किदवई नगर साइड नंबर वन निवासी हिन्दू समन्वय समिति युवा वाहिनी के विधिक सलाहाकार अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के बच्चे का बुधवार को जन्मदिन था। उन्होंने गोविंदनगर स्थित सीमा प्रोविजन स्टोर से तीन पैकेट गुब्बारे खरीदे थे।
घर पहुंचकर जब गुब्बारे फुलाए गए तो उस पर पाकिस्तान के साथ बीच में ‘आई लव पाकिस्तान’ भी लिखा था। जानकारी होने पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क उठे और थाने में दुकानदार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बवाल की आशंका को भांपते हुए रात में ही सीमा प्रोविजन स्टोर के संचालक सनी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सनी ने बताया कि उसने गुब्बारे के होलसेलर गोविंद नगर निवासी समीर विज से खरीदा था।



















