स्वीडन के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार रही और 47वें मिनट में मार्कस बर्ग ने बॉक्स के अंदर से हेडर लगाकर बराबरी का गोल करने की कोशिश की लेकिन वह युवा गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को भेद नहीं पाए.
इंग्लैंड इस झटके से जल्द ही उबरी और 59वें मिनट में बॉक्स के बाहर से लिंगार्ड ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर हेडर से गोल दागकर डेली एली ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया.
इसके बाद स्वीडन को 62वें एव 72वें मिनट में इंग्लैंड की बढ़त को कम करने का मौका मिला, लेकिन दोनों बार पिकफोर्ड ने बेहतरीन बचाव किया और अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


