फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति वारेन बफे को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स उनसे आगे हैं.

शुक्रवार को फेसबुक के शेयर में आई 2.4 फीसदी की तेजी से मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है. आपको बता दें कि दुनिया के टॉप-3 अमीर टेक्नोलॉजी कारोबार से जुड़े हैं.
34 साल के जुकरबर्ग की संपत्ति- ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, जुकरबर्ग की संपत्ति वारेन बफे से 2536.4 करोड़ रुपये ज्यादा हो गई है. जुकरबर्ग की कुल संपत्ति फिलहाल 8160 करोड़ डॉलर (5.55 लाख करोड़ रुपये) है.


















