लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर और बसपा 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के लिए तीन सीटें मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा छोड़ दी गई हैं।

जबकि कांग्रेस के लिए पहले ही बसपा सपा गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी सीट पर चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। इस लिस्ट में इन दोनों सीटों का जिक्र नहीं है।एक दिन पहले ही राष्ट्रीय लोकदल ने भी लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर अपना रुख साफ किया था. पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के साथ हैं.
Press release issued by Bahujan Samaj Party dated 21st February 2019. pic.twitter.com/8N3KOJPqi2
— Mayawati (@Mayawati) February 21, 2019
सपा के कोटे में आई 37 सीटों में कैराना, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, लखनऊ, इटावा, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फूलपुर, फैजाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर शामिल हैं. बसपा जिन सीटों पर चुनाव लडे़गी, उनमें सहारनपुर, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सीकरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बस्ती, जौनपुर, भदोही और देवरिया शामिल हैं.



















