फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। जयाप्रदा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। जयाप्रदा समाजवादी पार्टी से रामपुर सीट से दो बार सांसद रही हैं।

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा इस बार भाजपा के टिकट पर वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा में रामपुर के निवर्तमान सांसद नेपाल सिंह के अस्वस्थ रहने और आयु अधिक होने के कारण उनकी जगह पर किसी और को टिकट दिए जाने पर काफी समय से मंथन चल रहा था।
Veteran actor and former MP Jaya Prada to join BJP, today. (file pic) pic.twitter.com/UNhCyiZGkB
— ANI (@ANI) March 26, 2019
पार्टी के सामने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए मजबूत और रामपुर की नब्जों को समझने वाले उम्मीदवार को उतारने की चुनौती थी। लिहाजा जया को पार्टी में शामिल कर रामपुर सीट पर उतारने के लिए शीर्ष नेतृत्व में सहमति बताई जा रही है।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


