नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाऊस में द्विपक्षीय वार्ता खत्म होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री और उनके परिवार के भारत आने पर खुशी जताई।

अपने संबोधन में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद, लोकतंत्र के लिए गंभीर ख़तरा है। उन्होंने कहा कि हमने जस्टिन ट्रूडों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय प्रधानमंत्री का कहना था कि आतंकवाद और उग्रवाद, हमारे जैसे देशों के लिए ख़तरा हैं अत इन तत्वों से लड़ने के लिए हमें एकजुट होने की ज़रूरत है।
नरेन्दर मोदी ने कहा कि कनाडा के साथ अपने सामरिक भागीदारी को आगे बढ़ाने को भारत बहुत अधिक महत्व देता है। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध लोकतत्र, बहुवाद, कानून की सर्वोच्चता और आपसी संपर्कों पर आधारित हैं।
ज्ञात रहे कि आज भारत और कनाडा के बीच जिन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम, स्पोर्ट्स, कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी, उच्च शिक्षा, साइंस, टेक्नोलॉजी व इनोवेशन आदि शामिल हैं।
Prime Minister Justin Trudeau highlights Canada as an attractive destination for investment and innovation while delivering remarks at the Canada-India Business Forum in New Delhi. pic.twitter.com/tpNSKvWQbP
— CanadianPM (@CanadianPM) February 22, 2018
मोदी ने कहा कि भारत कनाडा के साथ रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने को बहुत अधिक महत्व देता है। दोनों देशों के संबंध लोकतंत्र, बहुलवाद, कानून की सवोर्च्चता और आपसी संपर्क पर आधारित है।
पीएम मोदी ने कहा आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत-कनाडा एक साथ खड़े हैं।
उत्तर कोरिया और मालदीव की स्थिति की बात करते समय हमारे समान विचार होते हैं।
कनाडा एक एनर्जी सुपरपावर है, जो हमारी ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा कर सकता है।
मोदी बोले कि वह और कनाडाई प्रधानमंत्री आतंकवाद और उग्रवाद से मिलकर लड़ने के लिए सहमत हुए हैं।
आतंकवाद और उग्रवाद के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रधान मंत्री Trudeau और मैं सहमत हुए हैं। हमारे NSAs भी पहले मिले हैं। उन्होंने Framework for Cooperation on Countering Terrorism and Violent Extremism को अंतिम रूप दिया है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 23, 2018
राजनैतिक स्वार्थ तथा अलगाववाद को बढावा देने के लिए धर्म का दुरूपयोग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
पीएम बोले कि हमारे देश की अखंडता को चुनौती देने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
पीएम ने कहा कि कनाडा यूरेनियम का बड़ा सप्लायर है।
Mr. Prime Minister, आपका दौरा बहुत समय से प्रतिक्षित था। हमें प्रसन्नता है कि आप अपनी पत्नी Madame Sophie Gregoire Trudeau और अपने बच्चों के साथ आए हैं। हमें यह भी खुशी है कि हमारी आज की मुलाकात से पहले आपने भारत के विभिन्न शहरों का दौरा किया है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 23, 2018
दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप बढ़ाएंगे।कनाडा के साथ आर्थिक संबंधों को और बढ़ाएंगे
मुझे दोनों देशों के बीच अधिक मजबूत साझेदारी और हमारे दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य की आशा है।
पीएम ट्रूडो ने कहा कि भारत बिजनेस के लिए विश्वास पात्र देश है-वहीं कनाडा के पीएन जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि बिजनेस करने के लिए भारत एक नेचुरल पार्टनर और विश्वास पात्र देश है। उन्होंने कहा कि ‘भारत और कनाडा न सिर्फ इतिहास को शेयर करते हैं बल्कि हमारे मूल्यों दोनों देशों के बीच एक प्राकृतिक दोस्ती को प्रोत्साहित करते हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


