अमेरिका और उसके पड़ोसी देश कनाडा के बीच ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) और तेज़ हो गया है। कनाडा ने कई अमेरिकी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ये नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे। इनसे स्टील, एल्युमीनियम, डेयरी उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि उपकरण, पल्प और पेपर, फर्नीचर और कपड़ों समेत कई तरह के सामान प्रभावित होंगे।
कनाडा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये कदम अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के जवाब में उठाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद तब और गंभीर हो गया जब हालिया आधिकारिक बातचीत विफल रही और अमेरिका ने कनाडाई उत्पादों पर नए टैरिफ लगा दिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने 22 अगस्त से 27.6 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में, कनाडा ने अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित व्यवसायों और उद्योगों की मदद के लिए 7.5 अरब डॉलर के पैकेज की भी घोषणा की है।
ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कनाडा के वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति कनाडा के लिए एक अभूतपूर्व चुनौती है, लेकिन देश इस संकट का पूरी तरह से सामना करने के लिए तैयार है।
#Canada #america