वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को जेल भेजने एवं उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज करने के खिलाफ ‘हम संघर्ष करते रहेंगे और देश की आवाज उठाते रहेंगे, क्योंकि सरकार जो कर रही है वह संविधान के खिलाफ है।

प्रियंका वाराणसी में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल गए कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रही थीं।


















