कवि एवं शिक्षाविद ओबैद सिद्दीकी का निधन गाजियाबाद के एक अस्पताल हो गया। वह 63 साल के थे। सिद्दीकी के सहकर्मी रहे कुर्बान अली ने बताया कि सिद्दीकी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका इलाज गाजियाबाद के कौशाम्बी में पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। सिद्दीकी के परिवार में एक बेटी और दो भाई हैं।



















