लखनऊ: लखनऊ में नगर निगम और पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है. निगम के आवारा सांडों को पकड़ने के सारे दावों के बावजूद सोमवार सुबह हजरत अली की शहादत के जुलूस में सांड घुस गया और जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान कई दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए.
थाना सहादतगंज में लाखों की संख्या में लोग जुलूस में शिरकत करते हैं. इस दौरान आवारा सांड ने भीड़ में घुसकर कई लोगों को रौंद डाला. वहीं, नगर निगम और पुलिस मामले से बेखबर ही रहे.
लखनऊ में सोमवार को निकाले गये रमजान के जुलूस (शबीह-ए-ताबूत) में एक सांड के घुस जाने से अफरातफरी मच गयी. कड़ी सुरक्षा के बावजूद सांड कहां से आया इसे लेकर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं.
21वी रमजान को शिया समुदाय के पहले इमाम हज़रत अली की शहादत के मौके पर जहां लखनऊ के पुराने इलाके नजफ़ से जुलूस निकाला गया। जो लखनऊ के कई इलाकों से होता हुआ दरगाह हज़रात अब्बास रुस्तम नगर, बिल्लोच पूरा हुआ कर्बला तालकटोरा में सम्पन्न होना था। इस जुलूस के बीच रास्ते में अचानक से एक आवारा सांड घुस गया। जिसके बाद लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना के दौरान लोगों को हल्की-फुलकी चोटे भी आई है, लेकिन जुलूस में मौजूद लोगों ने आवारा सांड पर काबू पा लिया और किसी भी प्रकार की दुर्घटना नही होने दी।
आपको बता दें 21 रमजान को हर साल शिया समुदाय द्वारा उनके पहले इमाम हजरत अली की शहादत को लेकर यह जुलूस दरगाह नजफ़ से निकाला जाता है जो लखनऊ के बलौजपूरा होते हुए इमामबारगाह तालकटोरा पर सम्पन्न होता है इसमें लाखों की संख्या में अजादार भाग लेते है। वहीं इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस बल द्वारा कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाते हैं। जिसमें कई सुरक्षाबलों के जवान तैनात रहते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से जुलूस पर कड़ी नजर रखी जाती है, लेकिन इतनी सुरक्षा होने के बाद भी एक आवारा सांड भीड़ में घुस आया। जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
वहीं इस पूरे मामले पर बोलते हुए लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा की 21 रमजान के जुलूस में नगर निगम द्वारा लगभग 70 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी उसके बाद भी ऐसी चूक हो जाने पर इस लापरवाही का पता लगाया जाएगा और अगर कोई भी कर्मचारी की लापरवाही देखी गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतनी बड़ी लापरवाही के बाद नगर निगम की मोह माया करते हुए दिख रहे हैं नगर आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इसमें घायल नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी इसकी जांच की जाएगी। इसके आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार आवारा पशु को लेकर अभियान चला रहा है। जिसमें लगभग 4500 आवारा सांडों को नगर निगम ने पकड़ लिया।



















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


