राज्य सचिवालय नोबनो में दार्जिलिंग में तीसरी सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अगर दार्जिलिंग में स्थिति खराब होंगे तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्द्ध फोर्सेस को हटाने फ़ैसला मेरे ख्याल से केंद्र सरकार का नहीं है, बल्कि भाजपा नेताओं के कहने पर किया गया है।


















