सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर मुस्लिम महिला के नाम से बनाई गई एक ऐसी फ़ेक प्रोफ़ाइल का ख़ुलासा हुआ है, जिसका काम सोशल मीडिया पर बीजेपी की राजनीतिक विचारधारा का भरपूर समर्थन करना और मुसलमानों को बदनाम करना है।

दरअसल, ट्विटर पर गिनी खान नाम की एक प्रोफाइल है। इस प्रोफाइल के ज़रिए मुसलमानों पर निशाना साधा जाता है और दक्षिणपंथी समूहों की प्रशंसा की जाती है। इस प्रोफाइल की एक खास पहचान है, जो मॉडर्न मुस्लिम तमगे के साथ सिर्फ बीजेपी का गुणगान करती है।

















