ऐसा लगता है कि अपराधियों को उत्तर प्रदेश में बने रहने का संदेश है। अखिलेश ने कहा कि सपा के शासन में बीजेपी कहती थी कि सपा के लोग थाने चला रहे हैं। अब बीजेपी को बताना चाहिए कि थाने कौन चला रहा है और इतनी दयनीय हालत के लिए जिम्मेदार कौन है।
नए पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के बारे में पूछने पर कि अखिलेश ने कहा कि वह अच्छे अधिकारी हैं। देखते हैं कि बीजेपी के लोग उन्हें काम करने देते हैं या नहीं। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ‘इनवेस्टर्स मीट’ के बारे में अखिलेश ने कहा कि निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए सरकार के कुछ करना चाहिए ताकि वे निवेशक सम्मेलन में शामिल हो सके।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


