पुलिस अधिकारी बीजेपी नेताओं को खुश करने में लगे हैं, जो अधिकारी बीजेपी नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें तैनाती दी जा रही है जबकि अच्छे अधिकारियों की अनदेखी की जा रही है जिससे अपराधी सक्रिय हो गए हैं।
मथुरा, सीतापुर, मेरठ, आजमगढ और राज्य के अन्य जिलों में हुई हाल की वारदात का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि अपराध का ग्राफ लगातार चढ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि अपराधियों को राज्य से जाना होगा लेकिन अपराध की जो स्थिति है, वह कुछ और कहानी कह रही है।


















