हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सुरक्षाबलों द्वारा होटल को अपने नियंत्रण में लेने की घोषणा के बाद भी गोलीबारी की आवाज़ आ रही थी.
अफ़ग़ानिस्तान की समाचार एजेंसी टोलो का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. टोलो ने अपने रिपोर्टर के हवाले से लिखा है कि होटल के भीतर दर्जनों शव पड़े हुए हैं.
अफ़ग़ानिस्तान एयरलाइन कम एयर ने स्थानीय पत्रकार बिलाल सार्वरी से कहा कि उस होटल में उसके 42 सदस्य थे. इसमें से कुछ विदेशी भी थे. इनमें से 18 अब भी ग़ायब हैं और पांच लोगों के मरने की आशंका है.

















