बेंगलुरु। फर्जी स्टांप पेपर घोटाला केस में दोषी पाए गए अब्दुल करीम तेलगी को बेंगलुरु में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खबरों के मुताबिक तेलगी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे फिलहाल वेंटिलेटर पर रखे होने की खबर है।
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि तेलगी की मौत हो चुकी है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में अब्दुल करीम तेलगी ने रात 8.30 बजे आखिरी सांस ली।
Pages: 1 2


















