शहरकाजी ने एंकर के ट्वीट की एक प्रति भी तहरीर के साथ दी। दोपहर में शहरकाजी तमाम लोगों के साथ ग्वालटोली थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने यह कहकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया कि मामला दूसरे जिले का है, जहां बैठकर एंकर रोहित सरदाना ने यह टिप्पणी की है, वहीं पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
इस पर लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक एंकर रोहित सरदाना पर रिपोर्ट नहीं दर्ज होगी, वे लोग थाने से नहीं हटेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया शहरकाजी की तहरीर पर आज तक न्यूज़ चैनल के एंकर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


