आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया , उन्होने दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस,अस्पताल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम करीब छह बजे दिल का दौरा पड़ा. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. उन्होंने करीब छह बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली.
नई दिल्ली: समाजसेवी और आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश (Swami Agnivesh) का निधन हो गया है. 80 वर्षीय स्वामी अग्निवेश को मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) में भर्ती कराया गया था.
https://t.co/ijz4AweB8D Swamy Agnivesh was a social reformists. He stood for common man. A murderous attack was launched on him by RSS. Gowri Lankesh, Swamy Agnivesh are targets of RSS cadre. A humanist.
— Soumdaram (@Soumdaram1) September 11, 2020
वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और इलाज के दौरान उन्हें मल्टी ऑर्गन फेल्योर की समस्या से भी जूझना पड़ रहा था.
अस्पताल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम करीब छह बजे दिल का दौरा पड़ा. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. उन्होंने करीब छह बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली.
झारखंड में उन पर गुंडों के हमले के बाद से हालत बिगड़ गई थी, आप को यह भी याद दिला दें जब पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई का देहांत हुवा था तो स्वामी जी उनकी अर्थी को नमन करने पहुंचे तो पार्टी के कथित कुछ गुंडों ने उनको बुरी तरह से मारा पीटा था.
स्वामी जी ने हमेशा सेकुलरिज्म और देश में भाई चारे को बरक़रार रखने की लड़ाई में हिस्सा लिया

















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


