जयपुर।हांगकांग में चल रहा विरोध प्रदर्शन अभी तक रूकने का नाम ही नही ले रहा है बल्कि यह प्रदर्शन समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है।अभी भी हांगकांग में शहर से एयरपोर्ट को जाने वाले कुछ मार्गो को बंद करके प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते एयरपोर्ट की ओर जाने वाली ट्रेन सेवा को निलंबित करना पड़ा है।

हांगकांग में पिछले तीन महीनो से हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में लगातार तेजी दिखाई दे रही है। हांगकांग में यह विरोध प्रदर्शन एक प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लेने को लेकर शुरू हुआ था और इस विधेयक के तहत हांगकांग के निवासियो को मुकदमें के लिए चीन भेजे जाने का प्रावधान था। लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण इस विधेयक पर रोक लगा दी गई थी। अब यह लोकतंत्र का आंदोलन बन गया है।
हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में कई सरकारी माध्यमिक स्कूलों के छात्रों ने भी सोमवार को स्कूलों में मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन किया है।इनमें से कुछ छात्रों ने गैस मास्क,हेलमेट और चश्मा पहनकर इस आंदोलन का समर्थन किया है।आंसू गैस और पुलिस के साथ झड़प में ये साजो सामन काम आता जो कि अब इन प्रदर्शनकारियों का हथियार बन गए है।
इस आंदोलन के चलते हांगकांग से एयरपोर्ट के लिए जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है।दुसरी तरफ एमटीआर कारपोरेशन ने एयरपोर्ट से हांगकांग के बीच ट्रेने यथावत चलने का दावा किया है।
हांगकांग में हो रहे इस प्रदर्शन पर मीडिया ने बताया कि ज्यादातर प्रदर्शनकारी शांत थे।लेकिन एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कुछ प्रदर्शनकारियो ने पुलिस और एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर चीजें फेकी है और प्रदर्शकारियों ने अवरोध पैदा करने के लिए एयरपोर्ट ट्रेन के ट्रेक पर लोहे के खंभे,ईटे और पत्थर फेंके है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


