बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने महत्वपूर्ण संदेश में बताया कि अंतरिक्ष में 27 मार्च को भारत दुनिया की चौथी महाशक्ति बन गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने आज अंतरिक्ष महाशक्ति, स्पेश पावर के तौर पर दर्ज करा दिया है,

अबतक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी, भारत चौथा देश हो गया है और हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ा गर्व का पल नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेश में 300 किलोमीटर दूर, लो अर्थ ऑरबिट (LEO) में एक सैटेलाइट को मार गिराया है, सेटलाइट को एंटी सेटलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया है, सिर्फ 3 मिनट में सफलता पूर्वक यह ऑपरेशन पूरा किया गया है।
#MissionShakti is special for 2 reasons:
(1) India is only the 4th country to acquire such a specialised & modern capability.
(2) Entire effort is indigenous.
India stands tall as a space power!
It will make India stronger, even more secure and will further peace and harmony.— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019
मोदी ने कहा, ‘‘लो ऑर्बिट में यह लाइव सैटेलाइट, जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया है। सिर्फ तीन मिनट में सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन पूरा किया गया है। मिशन शक्ति यह अत्यंत कठिन ऑपरेशन था, जिसने बहुत ही उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए हैं।
Today @narendramodi got himself an hour of free TV & divert nation's attention away from issues on ground — #Unemployment #RuralCrisis & #WomensSecurity — by pointing at the sky.
Congratulations @drdo_india & @isro — this success belongs to you. Thank you for making India safer.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 27, 2019
हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि यह पराक्रम भारत में ही विकसित एंटी सैटेलाइट ए-सैट मिसाइल द्वारा विकसित किया गया है।’’
Well done DRDO, extremely proud of your work.
I would also like to wish the PM a very happy World Theatre Day.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2019


















