फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फॉर्म में चल रही इंग्लैंड ने स्वीडन को 2-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना क्रोएशिया और मेजाबन रूस के बीच होने वाले अंतिम क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा.

इंग्लिश टीम 1990 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है. इंग्लिश टीम 28 साल के लंबे इंतजार के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचने में कामयाब हो पाई है. इंग्लैंड ने 1990 में इटली में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पश्चिम जर्मनी ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 (1-1) से शिकस्त दी थी, लेकिन अब उसने हैरी मेग्वायर (30वें) और डेली एली (59वें) के गोलों की मदद से एक बार फिर यह कारनाम कर दिखाया है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


