नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली।वह वकील से सीधे उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले ऐसी उपलब्धि कोई भी महिला वकील हासिल नहीं कर सकी है।

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने मल्होत्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कुल संख्या 25 हो गई।
उच्चतम न्यायालय के इतिहास में न्यायमूर्ति मल्होत्रा सातवीं महिला न्यायाधीश हैं। 1988 में जस्टिस एम. फातिमा बीवी उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज बनी थीं।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


