इंडियन आर्मी की ओर से बतौर उपहार दिया गया चाबुक टैंक बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गया। यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने टैंक का जोरदार स्वागत किया। सड़कें इंडियन आर्मी और जौहर यूनिवर्सिटी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि आर्मी ने यूनिवर्सिटी को टैंक गिफ्ट में दिया है।

पूना से 20 दिन का सफर तय कर टैंक बुधवार को रामपुर पहुंचा, जहां अंबेडकर पार्क पर जौहर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने टैंक का जोरदार स्वागत किया। टैंक को बड़े ट्राले में रखकर लाया गया, जिसके आगे छात्र बाइकों पर जुलूस के रूप में चल रहे थे। जौहर यूनिवर्सिटी और इंडियन आर्मी के नारों से सड़कें गूंज उठीं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


