भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ इतवार तेहरान का दौरा करेंगे जहां वे ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मेहर समाचार एजेंसी ने बीबीसी के हवाले से नक़्ल किया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ कल यानि इतवार तेहरान का दौरा करेंगे जहां वे ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ईरान का यह पहला दौरा है लेकिन आर्थिक और कूटनीतिक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण दौरा है। मोदी तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी अलावा ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह इमाम ख़ामेनई से भी मुलाकात करेंगे।
भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य ईरान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को उठाए जाने के बाद आपसी साझा और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों को अधिक तेज करना है ।
भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे ईरान से पहले भारत के रोड एंड ट्रांसपोर्ट मंत्री नतीन गडकरी, तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी तेहरान का दौरा कर चुकी हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


