राखी सावंत ने बताया कि वह मक्का में हैं और उन्होंने नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही के लिए अल्लाह से दुआ की है।
एक्ट्रेस राखी सावंत को एक बार फिर उमराह करने का मौका मिला है, जिसके वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फ़ैन्स के साथ शेयर किए हैं।
उमराह करने के बाद राखी सावंत ने मक्का में लोगों के बीच नमाज़ की चटाइयाँ भी बाँटीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें नमाज़ की चटाई खरीदते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि वह अभी मक्का में हैं और उन्होंने नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही के लिए अल्लाह से दुआ भी की है। उन्होंने बताया कि वह लोगों में 100 से ज़्यादा नमाज़ की चटाइयाँ बाँट रही हैं।
राखी सावंत का वीडियो सामने आने के बाद फ़ैन्स ने उन्हें उमराह के लिए बधाई दी और उनके इस काम की तारीफ़ की।
बता दें कि राखी सावंत को पहले भी उमराह करने का मौका मिल चुका है।


















