अधिकारियों ने बताया है कि हादसे का कारण एक सॉफ्टवेयर सुरक्षा फीचर को ‘‘गैरइरादतन रूप’’ से बंद करना था.
एलटीए और एसएमआरटी ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘सुबह आठ बजकर 19 मिनट पर एक ट्रेन एक खराब पड़ी ट्रेन के पीछे आ कर रुकी और आठ बजकर 20 मिनट पर दूसरी ट्रेन अचानक चल पड़ी और पहली ट्रेन से टकरा गई.’’ एलटीए के एक शीर्ष अधिकारी चुआ चोंग खेंग ने कहा कि अधिकतर घायलों को मामूली चोटें आयी हैं.


















