उन्होंने कहा, ‘‘यात्रियों को असुविधा हुई और कुछ घायल भी हो गए. इसलिए हम पूरी तरह से माफी मांगते हैं.’’ सिंगापुर एमआरटी (एसएमआरटी) के ऑपरेटर ने लैंड ट्रांसपोर्ट ऑथिरिटी (एलटीए) के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रेन में कुल 517 यात्री सवार थे जब वह जू कून एमआरटी स्टेशन पर पहले से खड़ी एक खराब ट्रेन से टकरा गयी.



















