इराक़ की फ़ेडरल पुलिस का कहना है कि किरकूक से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित अल-हवीजा को आज़ाद कराने के अभियान में दाइश के 270 आतंकवादी मारे गए हैं।

अल-हवीजा उत्तरी इराक़ में दाइश का अंतिम ठिकाना था, जिसे आज़ाद कराने के लिए इराक़ी सेना, फ़ेडरल पुलिस और स्वयं सेवी बलों ने 21 सितम्बर को अभियान शुरू किया था।

















