संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने 21 सितम्बर को पूरी दुनिया में चौबीस घंटे के युद्ध विराम की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने एक बयान जारी करके दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद संघर्षरत गुटों से अपील की है कि 21 सितम्बर को विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष विराम करें। ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने 1981 में 21 सितम्बर को विश्व शांति दिवस घोषित किया था। “शांति के लिए भागीदारी” इस वर्ष के विश्व शांति दिवस का नारा चुना गया है। बान की मून ने अपने बयान में दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले युद्धों में भाग लेने वाले समस्त गुटों से अपील की है कि वह युद्ध विराम करके तथा सशस्त्र झड़पों से बचते हुए इस बात का प्रदर्शन करें कि हिंसा और लड़ाई से दूर दुनिया में रहा जा सकता है।
ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से हर वर्ष 21 सितम्बर को विश्व शांति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


