न्यूयॉर्क: अमेरिका के फ्लोरिडा में 150 किलो की एक महिला अपनी नौ वर्षीय चचेरी बहन को दंडित करने के लिए उसके ऊपर बैठ गई जिसके कारण बच्ची को जानलेवा दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने द वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि 64 वर्षीय वेरोनिका पोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
पोसी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी चचेरी बहन डेरिका लिंडसे बदतमीजी कर रही थी, इसलिए उसने सजा के रूप में बच्ची के ऊपर बैठने का फैसला किया।